मानसून से पहले मुंबई में भारी बारिश, स्काईमेट ने लोगों को घरों में रहने का दिया सुझाव

महाराष्‍ट्र में इस बारिश का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाडि़यों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

mohit asthanamohit asthana   5 Jun 2018 7:00 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मानसून से पहले मुंबई में भारी बारिश, स्काईमेट ने लोगों को घरों में रहने का दिया सुझाव

मुंबई में तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। महाराष्‍ट्र में मानसून से पहले भारी बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में 13 लोगों की जानें जा चुकी हैं। स्काईमेट ने मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। उसने लोगों को घरों के अंदर रहने का सुझाव दिया है। उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मानसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है। सरकार ने कहा है कि मानसून गति पकड़ रहा है और केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण क्षेत्र और गोवा में सात जून से बारिश में तेजी आएगी।

महाराष्‍ट्र में इस बारिश का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाडि़यों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मुंबई हवाई अड्डा भी इसकी चपेट में है। विमानों के उड़ानों पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। 18 विमानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा है। कई ने देर से उड़ान भरी।

स्काईमेट का कहना है कि आठ से 10 जून के बीच पश्चिमी तट और खासकर मुंबई में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद इन इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है।



मानसून की दस्‍तक

भारी बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई है।

केरल, तटीय कर्नाटक, मुंबई व गोवा सहित कोंकण क्षेत्र में 'भारी बारिश' की चेतावनी।

तमिलनाडु व बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम व पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर बढ़ा मानसून।

मौसम विभाग ने 10 जून के बाद देश के कई इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है।


ये भी पढें- किसानों के लिए खुशखबरी, इस साल बेहतर रहेगा मानसून

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.