महाराष्ट्र : बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद एमएसआरटीसी की हड़ताल खत्म, आज से चलेंगी बसें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महाराष्ट्र : बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद एमएसआरटीसी की हड़ताल खत्म, आज से चलेंगी बसेंहड़ताल

मुंबई। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल कर रहे महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने आखिरकार अपनी हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने हड़ताल को अवैध बताते हुए उसे तुरंत खत्म करने का आदे दिया था। हाई कोर्ट के आदेश के कुछ घंटों बाद देर रात हुई कोर कमिटी की बैठक में हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया।

शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम की हड़ताल पर हड़ताल को अवैध करार देते हुए कर्मचारियों को फौरन काम पर लौटने का आदेश दिया है। बता दें कि कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने में राज्य सरकार अब तक नाकाम रही थी।

हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि सरकार की ओर से कोई मांगों के संबंध में कोई आश्वासन मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है या हाई कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए। लेकिन हड़ताल खत्म होने से आम लोगों को भारी राहत मिली है। उम्मीद की जा रही है कि आज से एमएसआरटीसी की बसें सुचारू रूप से दौड़ने लगेंगी।

दिवाली के ऐन वक्त पर हड़ताल की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग लेकर चार दिन यानी 16 अक्तूबर से हड़ताल पर थे। परिवहन मंत्री दिवाकर रावते और परिवहन निगम के अधिकारियों ने यूनियनों के साथ बातचीत के प्रयास किए थे जो कि विफल रहे।

बता दें कि हाई कोर्ट ने फडणवीस सरकार की खिंचाई करते हुए कहा था कि हड़ताल को रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए। इस मसले पर काफी सियासत भी देखने को मिली। शिवसेना इस मसले पर कर्मचारियों के साथ खड़ी नजर आ रही थी।

ये भी पढ़ें :- हुक्का पीते-पीते तेजी से बस चलाता दिखा हरियाणा रोडवेज़ का ड्राइवर, हुआ बर्खास्त, देखें वीडियो

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.