हिमाचल चुनाव 2017 : आखिरी दिन से पहले 95 नामांकन पत्र दाखिल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हिमाचल चुनाव 2017 : आखिरी दिन से पहले 95 नामांकन पत्र दाखिलप्रतीकात्मक फोटो

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये शनिवार को कम से कम 95 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसके साथ ही चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की कुल संख्या बढ़कर 195 हो गयी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है। रविवार को कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं होगा।

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा (धर्मशाला), कांग्रेस के बागी नेता विजय सिंह मनकोटिया (शाहपुर) और पूर्व मंत्री रोमेश धवला (ज्वालामुखी) और सरवीन चौधरी (शाहपुर) जैसे प्रमुख चेहरों ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया।

इससे पहले शुक्रवार को 73 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था, जिसमें वीरभद्र सिंह भी शामिल थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अरकी से, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने द्रांग से, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने फतेहपुर से, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल ढाई राम शांडिल ने सोलन से और विधानसभा के पूर्व अध्यक्षों गुलाब सिंह ने जोगिंदर नगर और गंगू राम मुसाफिर ने पछाड़ से नामांकन भरा था।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए गए 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के युवा उम्मीदवार रतन सिंह पाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक गोविंद राम की जगह पाल को टिकट दिया है।

धूमल ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाली अपनी वर्तमान हमीरपुर सीट को पार्टी विधायक नरेंद्र ठाकुर के साथ बदल लिया, जो अब इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। धूमल ने दो दिन पहले ही सुजानपुर से अपना अभियान शुरू किया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि धूमल के 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को वोटिंग होगी और 18 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

ये भी पढ़ें:- गुजरात चुनाव : हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकुर, जिग्नेश मेवाणी को साथ आने का कांग्रेस ने दिया न्यौता

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 68 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.