रुझान : हिमाचल में बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमत

Anusha MishraAnusha Mishra   18 Dec 2017 10:21 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रुझान : हिमाचल में बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमतहिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी सीटों के रुझान आ चुके हैं। इन रुझानों के मुताबिक बीजेपी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

प्रदेश की कुल 68 सीटों में से 39 सीटों पर बीजेपी आगे है जबकि 25 सीटें कांग्रेस के हिस्से में हैं। चार सीटें निर्दलीय पार्टियों के हिस्से में हैं।

नौ नवंबर को यहां मतदान हुआ था। जिसमें 50,25,941 मतदान करने योग्य लोगों में से कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था। कुल 75.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चुनाव में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपने 14 उम्मीदवार उतारे। कई निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतरे। हिमाचल प्रदेश में अभी कांग्रेस के पास 35, भारतीय जनता पार्टी के पास 28 और अन्य के पास 4 सीटें है। वहीं एक सीट अभी खाली है।

हिमाचल प्रदेश में इससे पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। वीरभद्र सिंह फिलहाल हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 Result Live : सभी 68 सीटों के आए रुझान, बीजेपी 41, कांग्रेस 25 सीट पर आगे

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.