16 अप्रैल: बम्बई से ठाणे के बीच चली थी पहली रेलगाड़ी, प्रसिद्ध कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का हुआ था जन्म

देश-दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख में हुई 10 बड़ी घटनाएं-

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
16 अप्रैल: बम्बई से ठाणे के बीच चली थी पहली रेलगाड़ी, प्रसिद्ध कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का हुआ था जन्म

लखनऊ। भारतीय रेलवे के इतिहास में 16 अप्रैल के दिन की खास अहमियत है। दरअसल 16 अप्रैल, 1853 दिन देश में पहली रेल चली थी। यह ट्रेन मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) से ठाणे के बीच चली थी। इसके अलावा प्रसिद्ध कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का जन्म भी आज का दिन था। चार्ली चैपलिन को उनके मूक कॉमेडी के लिए जाना जाता है जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी के बीच दुनिया को हंसाने का काम किया था।

देश-दुनिया के इतिहास में साल का यह 106वां दिन, 16 अप्रैल की तारीख अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए भी जाना जाता है, जिसका सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1. 1853: भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली।

2. 1889: अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म हुआ।

3. 1919: अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग़ हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।

4. 1945: द्वितिय विश्व युद्ध के दौरान एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया, जिससे 7000 लोग मारे गए।

5. 1964: ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ग्रेट ट्रेन रॉबरी के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई।

6. 1976: आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे हैरल्ड विल्सन ने आज ही के दिन त्यागपत्र दिया था। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हल्कों में तूफान मचा दिया था।

7.1988: उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई थी जबकि बहुत से लोग इसके प्रभाव से बीमार हो गए। 8.1988: फिलस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई।

9.1990: बिहार की राजधानी पटना के निकट एक भीड़ भरी यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट हुआ था। इसमें कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हो गए।

10.2002 : दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए।

(भाषा से इनपुट के साथ)


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.