वसंत पंचमी से मथुरा में शुरू होगा 50 दिनों तक चलने वाला होली महोत्सव

साल 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार ने रंगोत्सव को बड़े पैमाने पर पहचान दिलाने की कोशिश की। इस वर्ष भी सरकार की कोशिश है कि मथुरा में मनाई जाने वाली होली को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वसंत पंचमी से मथुरा में शुरू होगा 50 दिनों तक चलने वाला होली महोत्सवमथुरा में वसंत पंचमी से शुरू होगी होली।

लखनऊ। वसंत पंचमी से होली का त्यौहार शुरू हो जाएगा। 10 फरवरी 2019 से शुरू होने वाला ये त्यौहार 50 दिनों तक चलेगा। ब्रज क्षेत्र में बसंत पंचमी के दिन मंदिरों में कृष्ण की मूर्ति को गुलाल लगाया जाता है, होली के लोकगीत गाए जाते हैं। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं पर गुलाल के छींटे डाले जाते हैं।

ब्रज उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले और उसके आस-पास का इलाका कहलाता है, ऐसा माना जाता है कि यहां कृष्ण का जन्म हुआ था। हिन्दू धर्म के अनुसार कृष्ण भगवान का अवतार माने जाते हैं, लोग उनकी पूजा करते हैं।

होली के रंगों में सराबोर लोग

ये भी पढ़ें- मंदिर के फूलों से इत्र-गुलाल बनाएंगी वृंदावन के आश्रम की महिलाएं

परम्परा के अनुसार मंदिरों में होली के आह्वान के साथ आम लोग भी होली की तैयारियां शुरू कर देते हैं। होलिका दहन के लिए चौराहों पर डांढ़ा गाड़ दिया जाता है, जो इस बात का प्रतीक है कि ब्रज में होली का प्रारंभ हो चुका है। डांढ़ा लकड़ी का एक टुकड़ा होता है जिसके आस पास और लकड़ियां लगा कर होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाते हैं। मथुरा के कस्बे बरसाना में बैलगाड़ियों पर शोभायात्राएं निकाली जाती है। बरसाना में ही लट्ठ मार होली खेली जाती है, जो हर साल होली पर्व का मुख्य आकर्षण होती है। ये कस्बा मथुरा से लगभग 50 किमी दूर है।

बरसाने की सुप्रसिद्ध लट्ठ मार होली

साल 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार ने रंगोत्सव को बड़े पैमाने पर पहचान दिलाने की कोशिश की। इस वर्ष भी सरकार की कोशिश है कि मथुरा में मनाई जाने वाली होली को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले। पिछले साल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना की होली में शामिल हुए थे। उन्होंने राज्य के पर्यटन विकासे के लिए इस त्यौहार को महत्वपूर्ण बताया था। इस साल त्यौहार की ज़िम्मेदारी ब्रज तीर्थ विकास परिषद को सौंपी गई है, जो स्थानीय स्तर पर भी होली का प्रचार-प्रसार करेंगे।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.