मध्य प्रदेश: होटल की इमारत गिरने से दस लोगों की मौत, कई घायल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मध्य प्रदेश: होटल की इमारत गिरने से दस लोगों की मौत, कई घायलसाभार: एएनआई।

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बहुमंजिला होटल की इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गायब बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज एम वाय अस्पताल में चल रहा है। हादसा रात नौ बजकर 14 मिनट 52 सेकंड पर हुआ।

हादसे के कुछ मिनट पहले होटल के बाहर पार्क की जा रही एक कार के इस बिल्डिंग के पिलर से टकराने की जानकारी मिली है। प्रशासन इसे ही हादसे का कारण बता रहा है। आधी रात तक प्रशासन ने 10 मौतों की पुष्टि कर दी थी। इनमें दो महिलाएं हैं।वहीं मलबे में करीब दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है।

फिलहाल लोगों की मदद से जिला प्रशासन की तरफ से बचाव कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य व मदद शुरू की। पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छाया हुआ था। वहां से गुजर रहे लोग भी इस होटल की गिरती इमारत की चपेट में आ गए। जैसे ही हादसा हुआ धूल का बड़ा गुबार उठा को मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने दबे लोगों को निकाला।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.