बच्चों को स्कूलों में मातृ भाषा में शिक्षा दी जानी चाहिए : उप राष्ट्रपति
गाँव कनेक्शन 16 Dec 2017 12:07 PM GMT

हैदराबाद (भाषा)। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि स्कूलों में बच्चों को उनकी मातृ भाषा में शिक्षा दी जानी चाहिए ताकि वे भाषा की अहमियत से वाकिफ हो सकें।
विश्व तेलुगू सम्मेलन 2017 के उद्घाटन भाषण में उप राष्ट्रपति ने तेलंगाना निवासी पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के तेलुगू साहित्यिक कार्यों की भी सराहना की।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष
नायडू ने कहा कि बचपन से ही तेलुगू भाषा पर जोर दिया जाना चाहिए। बच्चों को तेलुगू भाषा की सुंदरता के बारे में शिक्षा देनी चाहिए। दूसरी भाषाएं सीखने में कुछ गलत नहीं है। लेकिन हमें अपनी मातृ भाषा का भी इस्तेमाल नहीं भूलना चाहिए।
ये भी पढ़ें- आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बने नेताओं पर एक नज़र
telangana Hyderabad हिंदी समाचार समाचार Vice President M. Venkaiah Naidu Mother toungue World Telugu Conference 2017 Former Prime Minister PV Narasimha Rao
Next Story
More Stories