राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान को मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार

आईसीएआर द्वारा विभिन्न वर्गो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का चयन किया जाता है और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

Diti BajpaiDiti Bajpai   17 July 2018 8:04 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान को मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कारभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 90वें स्थापना दिवस के अवसर पर एनडीआरआई के निदेशक डा. आरआरबी ङ्क्षसह को अवार्ड प्रदान करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह।

करनाल। कृषि क्षेत्र मे अच्छा काम करने के लिए राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. आरआरबी सिंह को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 90वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह द्ववारा सम्मानित किया गया।



देश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों और चार मान्य विश्वद्यिालय में एनडीआरआई प्रथम स्थान पर रहा है। इसके अलावा एनीमल बायोटेक्नोलिजी विभाग की छात्रा सोनिका अहलावत को पीएचडी में अच्छी शोध के लिए जवाहर लाल नेहरू अवार्ड मिला और बेहतर प्रशासनिक कार्य के लिए पशु जैव रसायन विभाग से डा. रविकांत पुरस्कार प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: अब आसानी से करा सकते हैं, दूध व दूध से बने प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग

डा. आरआरबी सिंह ने बताया, "देश में राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर के 4 डीम्ड विश्वविद्यालयों और कृषि संकाय के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित भारत के 72 कृषि विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर रहा। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोधकार्य में कर्मचारियों का भी अहम योगदान होता है। आईसीएआर द्वारा विभिन्न वर्गो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का चयन किया जाता है और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।"




     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.