मलेशिया में पाम तेल में तेज़ी, यहां के खाद्य तेल के भाव में आया सुधार

सरसों के भाव में 40 रुपए के सुधार के इसका मूल्य 4,115-4,165 रुपये प्रति क्विन्टल हो गया है। वनस्पति घी के मूल्य में भी 20 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मलेशिया में पाम तेल में तेज़ी, यहां के खाद्य तेल के भाव में आया सुधारसाभारः इंटरनेट

नई दिल्ली (भाषा)। सोमवार को दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में कई खाद्य तेलों के भावों में सुधार आया है। इसका कारण मलेशिया में पाम तेल में तेज़ी के रुख का होना है। बाज़ार सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के कमज़ोर होने से भी तेल तिलहन में तेजी आई है।

तेल मूंगफली गुजरात के भाव में 450 रुपए सुधार आया है अब इसका मूल्य 9,750 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। मूंगफली गिरी में 50 रुपए के सुधार के साथ इसका भाव बढ़कर 4,350 - 4,550 रुपए प्रति कुंतल हो गया।

साभारः इंटरनेट

ये भी पढ़ेंः रंग लाई राहुल गांधी की मेहनत, कुछ हफ्तों में की थीं 82 सभाएं

सरसों के तेल में भी हुई बढ़ोत्तरी

सरसों के भाव में 40 रुपए के सुधार के सुधार के साथ इसका मूल्य 4,115-4,165 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। वनस्पति घी के मूल्य में भी 20 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इसका मूल्य 1,020 - 1,220 रुपए प्रति टिन हो गया है। सरसों तेल दादरी का मूल्य 130 रुपए बढ़कर 8,450 रुपये क्विंटल हो गया है। जबकि सरसों पक्की घानी का मूल्य 1325-1575 रुपए हो गया है। वहीं सरसों कच्ची घानी का मूल्य 1,600 - 1,750 रुपए प्रति टिन के भाव हो गया है।

सोयाबीन मिल डिलीवरी के भाव में 20 रुपए का सुधार हुआ है। इसी सुधार के साथ इसका भाव 8,070 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। सोयाबीन रिफाइंड इंदौर के भाव में भी 20 रुपए का सुधार हुआ है और अब इसका मूल्य 7,820 रुपए प्रति क्विन्टल हो गया है। बाकी के सभी खाद्य एंव अखाद्य तेलों के थोक भाव लगभग पुराने दामों के हिसाब पर ही बने हुए है।

ये भी पढ़ेंः मिजोरम में एमएनएफ भारी जीत की ओर, मुख्यमंत्री ने गंवाई दोनों सीट

प्रति क्विंटल के हिसाब से सोमवार को यह रहे भाव

1. सरसों बीज- 4,095 से 4,145 रुपए

2. मूंगफली- 4,350 से 4,550 रुपए

3. वनस्पति घी (15 लीटर टिन) 1,020 से 1,220 रुपए

4. खाद्य तेल: मूंगफली मिल डिलीवरी (गुजरात)- 9,750 रुपए

5. मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड (प्रति टिन) दिल्ली- 1,700 से 1,750 रुपए

6. सरसों एक्सपेलर (दादरी)- 8,430 रुपए

7. सरसों पक्की घानी- 1,325 से 1,575 रुपए (प्रति टिन),

8. सरसों कच्ची घानी- 1,600 से 1,750 रुपए (प्रति टिन),

9. तिल तेल मिल डिलीवरी- 11,000 से 18,000 रुपए

10. सोयाबीन रिफाइंड दिल्ली- 8,070 रुपए

11. सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी (इंदौर)- 7,820 रुपए

12. सोयाबीन डीगम (कांडला)- 7,100 रुपए

13. कच्चा पाम तेल (सीपीओ) एक्स कांडला- 4,960 रुपए

14. बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा)- 6,700 रुपए

15. पामोलीन (आरबीडी) दिल्ली- 6,450 रुपए

16. पामोलीन (कांडला)- 5,750 रुपए

17. नारियल तेल- 2,620 - 2,820 रुपए

अखाद्य तेल:

1. अलसी- 8,900 रुपए

2. अरंडी- 10,800 से 11,000 रुपए

3. नीम- 8,950 से 9,000 रुपए

4. खल: मक्का खल- 2,750 रुपए

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.