मोदी कैबिनेट में ‘आधी-आबादी’ का वर्चस्व

Mithilesh DharMithilesh Dhar   4 Sep 2017 5:40 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी कैबिनेट में ‘आधी-आबादी’ का वर्चस्वमोदी कैबिनेट में इन महिलाओं का है जलवा।

लखनऊ। मोदी कैबिनेट के नए विस्तार और फेरबदल से महिला शक्ति का बोल बाला बढ़ा है। मोदी मंत्रीपरिषद में अब 5 की बजाए 6 महिलाएं कैबिनेट दर्जे की मंत्री हो गई हैं, क्योंकि निर्मला सीतारमन को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से प्रमोशन देकर रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके नाम हैं रक्षा मंत्री सीतारमन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पेयजल और स्वच्छा मंत्री उमा भारती, महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमत कौर बादल और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी।

मोदी कैबिनेट में महिला शक्ति

मोदी कैबिनेट में रविवार को हुए फेरबदल में महिलाओं पर भरोसा बढ़ता नजर आया। वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहीं निर्मला सीतारमण की प्रमोशन देते हुए उन्हें रक्षा मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई। निर्मला से पहले इंदिरा गांधी भी रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं, लेकिन उन्होंने पीएम रहते हुए इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी देखी थी।

राज्यसभा सांसद निर्मला के अलावा 5 और महिलाएं मोदी कैबिनेट का चेहरा है। आइए जानते हैं मोदी कैबिनेट के विमिन पॉवर के बारे में...

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज मोदी सरकार का अहम चेहरा हैं। विदेश मंत्रालय में अपने तीन साल में उन्होंने बेहद अहम फैसले लिए हैं। भारत से बाहर रहने वाले भारतियों की मदद के कारण विदिशा से सांसद सुषमा चर्चा में भी बनी रहती हैं।

ये भी पढ़ें- जब डकैतों के डर से महिलाएं घरों से नहीं निकलती थीं, तब ये महिला किसान 30 एकड़ की खेती खुद सम्भालती थी

सूचना-प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी

मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी संभाल चुकीं स्मृति ईरानी के पास कपड़ा मंत्रालय का जिम्मा है। वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्हें सूचना प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। कैबिनेट में फेरबदल के बाद यह तय हो गया है कि यह मंत्रालय स्मृति के पास ही रहेगा।

पेयजल मंत्री उमा भारती

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और झांसी से सांसद उमा भारती पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उमा भारती के इस्तीफे की भी चर्चा थी, लेकिन वह कैबिनेट में बरकरार रहीं। उन्होंने कहा था कि वह मीडिया से इस बारे में कोई चर्चा नहीं करेंगी। कैबिनेट फेरबदल में गंगा जीर्णोद्धार और जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी उमा से लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को दे दी गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी

गांधी परिवार से आने वालीं बीजेपी की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। पीलीभीत से सांसद मेनका ऐनिमल राइट ऐक्टिविस्ट भी हैं।

ये भी पढ़ें- मुनाफे वाली खेती : भारत में पैदा होती है यह सब्जी, कीमत 30,000 रुपये किलो

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमत कौर बादल

एनडीए सरकार में शामिल शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी मोदी कैबिनेट का महत्वपूर्ण चेहरा हैं। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मोदी कैबिनेट में सिर्फ 6 महिलाएं हैं, जबकि एक और महिला सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को राज्य मंत्री बनाया गया है।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.