दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बढ़ी गर्मी, कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री पहुंचा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बढ़ी गर्मी, कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री पहुंचागर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है खुद को बीमारियों से बचाना।

नयी दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार का दिन और दिनों के मुकाबले काफी गर्म रहा और कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर था।

ये भी पढ़ें- बढ़े तापमान में ऐसे करें फसलों की सुरक्षा, मिलेगी अच्छी उपज 

इस वेधशाला की रिकॉर्डिंग को शहर के लिए आधिकारिक माना जाता है। अधिकारी ने बताया कि पालम वेधशाला ने जहां 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया वहीं लोधी रोध वेधशाला में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा जो साल के इस वक्त के लिए सामान्य माना जाता है। नमी का स्तर 18 से 75 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार के लिए हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- तापमान बढ़ने के साथ रबी फसलों में लग सकता है रोग, किसान करें ये उपाय 

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तामपान क्रमश : 40 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मौसम ने करवट ली है और तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऊना में सबसे ज्यादा 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। कुछ दिनों पहले प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी और तेज हवाएं चल रही थीं।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.