कई हिस्सों में बढ़ा तापमान, दिल्ली में आज का दिन रह सकता है तपिश भरा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कई हिस्सों में बढ़ा तापमान, दिल्ली में आज का दिन रह सकता है तपिश भरादिल्ली में आज का दिन रह सकता है तपिश भरा

नई दिल्ली (भाषा)। देश के कई हिस्सों में रविवार को तापमान में बढोतरी देखी गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी के बाशिदों के लिए आज का दिन तपिश से भरा हो सकता है, क्योंकि मौसम अधिकारी ने अनुमान जताया है कि आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा लू की स्थिति का सामना कर रहा है। दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में पारा चार और छह डिग्री अधिक रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रहा जो क्षेत्र का सबसे गर्म इलाका था। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। गर्मी की यह स्थिति अगले 48 घंटे तक जारी रह सकती है।

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और पारे ने कई स्थानों पर 40 डिग्री का बिंदु पार किया। इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री तो झांसी का पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उरई का पारा भी 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में दिन का पारा सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाके का सबसे अधिक तापमान पश्चिमी राजस्थान के चुरु में दर्ज किया गया जहां का पारा 46.1 डिग्री था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.