मजदूरों के अथक श्रम के बूते ही आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत : सोनिया      

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मजदूरों के अथक श्रम के बूते ही आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत : सोनिया      सोनिया गाँधी।

नई दिल्ली (भाषा)। श्रमिक दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोनिया गांधी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजदूरों के अथक श्रम के बूते ही भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘ देश का श्रमिक राष्ट्रीय विकास की कुंजी भी है और समाज को परिपक्व और विकसित करने में सहायक भी।'' उन्होंने यह भी कहा कि देश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जीवन में बदलाव हेतु सरकारों को नई नीतियों और बेहतर योजनाओं को लागू करना होगा।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सबको यह आत्मसात करना पड़ेगा कि देश के निर्माता मजदूर की स्थिति केवल बातों, वादों व नारों से नहीं, सच्ची प्रतिबद्धता एवं मजदूर को बराबरी का अधिकार और न्याय देने से बदलेगी। सोनिया ने कहा, ‘‘अगर विकास की डगर में मजदूर पीछे छूट गया तो विकास अर्ध सत्य बन रह जाएगा।'' उन्होंने ने कहा कि प्रगति की दौड में मजदूर के अधिकारों का संरक्षण हमारा पहला राष्ट्रीय दायित्व है।

इस अवसर पर कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्रमिक दिवस के अवसर पर हम राष्ट्र के वास्तविक निर्माताओें के कड़े श्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उनके स्वप्नों के साकार होने पर ही हमारे देश की प्रगति हो सकती है।''

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.