सेना देश में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर 2000 छावनियों को बनाएंगी स्मार्ट, ये बाते होंगी खास

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सेना देश में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर 2000 छावनियों को बनाएंगी स्मार्ट, ये बाते होंगी खासभारतीय सेना

नई दिल्ली। स्मार्ट सिटी के तर्ज पर अब भारतीय सेना अपनी 2000 छावनियों को स्मार्ट बनाने जा रही है। इस योजना को सेना अंतिम रूप देने में जुटी है। सेना के अधिकारियों ने कहा है कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत 58 सेना छावनियों की पहचान की गई है। इसमें सभी छावनियों को शामिल किया जाएगा।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, “हम सैन्य छावनियों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना चाहते हैं, जहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और आईटी नेटवर्क इसकी मुख्य विशेषता होगी।’ एक अन्य सैन्य अधिकारी ने कहा कि सेना ले. जनरल (रिटायर्ड) डीबी शेकटकर कमेटी की सिफारिशों पर आगे बढ़ रही है। इसमें 57,000 अधिकारियों और अन्य रैंक के सैनिकों की नए सिरे से तैनाती शामिल है।

ये भी पढ़ें:- आगरा एक्सप्रेस-वे पर अभ्यास करेंगे 16 लड़ाकू विमान, इमरजेंसी में होगा इस्तेमाल

फ्रांस और रफाल विमान देने को तैयार

59 हजार करोड़ के 36 रफाल विमान सौदे के बाद फ्रांस अब भारत को और भी रफाल विमान देना चाहता है। 27-28 अक्टूबर को भारत के दौरे पर आ रहे फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले इस बारे में भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से चर्चा करेंगे। पार्ले रक्षा प्रोजेक्ट्स, समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर भारत से रणनीतिक साझेदारी पर बात कर सकते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एम्मैनुएल मैक्रोन दिसंबर में भारत आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- भारतीय सेना प्रमुख ने दी आतंकियों को चेतावनी, सरहद पार की तो जमीन में ढाई फीट नीचे दफन कर देंगे

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.