भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का महिंद्रा समृद्धि अवार्ड मिला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का महिंद्रा समृद्धि अवार्ड मिलामहिंद्रा समृद्धि अवार्ड

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ को गन्ना शोध में उत्कृष्ट कार्य, गन्ना उत्पादन तकनीकों के विकास तथा तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने के लिए नवोन्मेषी प्रसार कार्य के लिए प्रतिष्ठित महिंद्रा समृद्धि एग्री एवार्ड – 2018 के अंतर्गत पब्लिक सेक्टर का उन्नत शोध संस्थान एवार्ड से नवाजा गया।

यह एवार्ड संस्थान के निदेशक डॉ. एडी पाठक तथा संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रसार प्रभारी डॉ. एके साह ने मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री भारत सरकार राधा मोहन सिंह से नई दिल्ली के अशोका होटल में 06 मार्च, 2018 को आयोजित भव्य समारोह में प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से 2020 तक 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

एवार्ड के अंतर्गत एक शील्ड, प्रसस्ती पत्र, नकद पुरस्कार राशि रु.1,11,000/- संस्थान को दिया गया। इस एवार्ड के लिए देश के सभी राज्यों से नामांकन प्राप्त हुए थे। संस्थान के गन्ना शोध एवं विकास में अतुलनीय योगदान को उच्चस्तरीय मूल्यांकन टीम के सदस्यों द्वारा इस एवार्ड के लिए सबसे उपयुक्त पाया इस प्रकार फिर से संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला और गन्ना किसानों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया।

पुरस्कार समारोह में महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनन्द महिंद्रा, भारत सरकार के कृषि सचिव, नीति निर्माता, विख्यात वैज्ञानिक गणमान अतिथि के रूप में उपस्थित थे तथा देश भर के लगभग 300 प्रगतिशील किसानों ने समारोह में भाग लिया। पुरस्कार समारोह में विभिन्न श्रेणी के अंतर्गत प्रगतिशील किसानों को, कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें- देसी बीज अपनाएंगे तभी मिटेगी हर पेट की भूख, बढ़ेगी किसानों की आमदनी

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.