भारतीय रेल: अब महिला यात्री अकेले कर रही हैं सफर तो मिलेगी बर्थ, कोटा हुआ निर्धारित

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारतीय रेल: अब महिला यात्री अकेले कर रही हैं सफर तो मिलेगी बर्थ, कोटा हुआ निर्धारितसाभार: इंटरनेट।

रेलवे बोर्ड ने सभी रेल जोन को अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिला यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर खाली बर्थ उपलब्ध कराया जायेगा। बोर्ड के निर्देश के बाद महिलाओं के लिए बर्थ कोटा लागू भी कर दिया गया है।

अब महिला रेल यात्री सफर के दौरान असुरक्षित महसूस नहीं करें और आराम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें, इसको लेकर भारतीय रेल की सभी एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों के स्लीपर व एसी कोच में छह सीटें सुरक्षित की गयी हैं।

ये भी पढ़ें- ये है राजस्थान का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन जिसका संचालन कर रही हैं महिला कर्मचारी

इन्हें मिलेगी बर्थ

एक पीएनआर नंबर पर अकेली महिला सफर कर रही है या फिर समूह में सिर्फ महिलाएं हैं, तो इन महिलाओं को कोटा का लाभ मिलेगा। वहीं, एक पीएनआर पर महिला यात्रियों के साथ-साथ पुरुष यात्री सफर कर रहे हैं, तो उन्हें कोटा का लाभ नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें- जल्द ही राम मंदिर की शक्ल में दिखेगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन

इतना ही नहीं, पहले चार्ट के तैयार होने तक महिला कोटे का बर्थ खाली है, तो वेटिंग लिस्ट वाली उन महिलाओं को दी जायेगी, जो अकेले सफर कर रही होंगी। वहीं, महिलाओं के लिए सुरक्षित बर्थ खाली रहने पर अगली प्राथमिकता वरिष्ठ नागरिकों को दी जायेगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.