अरुणाचल प्रदेश के पाक्के कसांग और लिकाबली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा विजयी

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   24 Dec 2017 5:50 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अरुणाचल प्रदेश के   पाक्के कसांग और लिकाबली विधानसभा  उपचुनाव में भाजपा  विजयीकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने उपचुनावों में जीत के लिए भाजपा सदस्यों को बधाई दी।

ईटानगर (भाषा)। अरुणाचल प्रदेश की पाक्के कसांग और लिकाबली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज जीत दर्ज करके दोनों सीटें कांग्रेस से हथिया ली है। इस तरह 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अब भाजपा के 49 विधायक हो गए हैं, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के नौ, कांग्रेस का एक विधायक और एक निर्दलीय विधायक है।

पाक्के कसांग सीट पर भाजपा के बी.आर वाघे ने 475 वोटों के कम अंतर से जीत दर्ज करके कांग्रेस के अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उपमुख्यमंत्री कामेंग डोलो को पराजित किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी जे भट्टाचार्य ने बताया कि वाघे को 3,517 मत मिले जबकि डोलो को 3,042 वोट प्राप्त हुए।

लिकाबली सीट पर भाजपा के कार्दो नेयिगयोर ने पीपीए के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुमके रिबा को 305 मतों से हराकर जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार को 3,461 मत मिले जबकि पीपीए उम्मीदवार को 3,156 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार मोदाम दिनी को केवल 362 मत मिले। इस सीट पर एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार सेंगो तेइपोडिया को 675 वोट हासिल हुए।

इन सीटों पर 21 दिसम्बर को हुए उपचुनाव में 68.5 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जोमदे केना का चार सितम्बर को निधन हो गया था जिसके बाद लिकाबली सीट रिक्त हो गई थी।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने 15 मार्च, 2014 को कामेंग डोलो के चुनाव को अमान्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद पाक्के-केसांग सीट खाली हो गई थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने उपचुनावों में जीत के लिए भाजपा सदस्यों को बधाई दी है।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.