जम्मू-कश्मीर: चट्टान खिसकने से अमरनाथ यात्रा रुकी, हाईवे खोलने का काम जारी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जम्मू-कश्मीर: चट्टान खिसकने से अमरनाथ यात्रा रुकी, हाईवे  खोलने का काम जारीजम्मू-कश्मीर के नेशनल हाइवे पर भारी बारिश और भूस्खलन के बाद रास्ते किया जा रहा साफ

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नेशनल हाइवे पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उधमपुर से होने वाली अमरनाथ यात्रा तत्काल रोक दी गई है। यात्रा जल्द शुरु करने के लिए प्रशासन जुट गया है। हाइवे खाली कराने की कवायद जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले अमरनाथ यात्रा के पहले दिन गुरुवार सुबह पवित्र गुफा में जय बाबा बर्फानी और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। राज्यपाल एनएन वोहरा ने तड़के प्रथम पूजा में भाग लेकर राज्य और पूरे देश में सुख-शांति की कामना की। इसी के साथ बाबा बर्फानी की यात्रा भी शुरू हो गई। पहले दिन 6097 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस बीच, पहलगाम और बालटाल से 10,288 तीर्थयात्री और जम्मू से सुबह 2481 श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा में यात्रा पर निकला।

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के चेयरमैन एनएन वोहरा ने बोर्ड के सीईओ उमंग नरला और सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधु संग पवित्र गुफा पहुंचकर प्रथम पूजा में भाग लिया।

सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों में रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी थे। पवित्र गुफा में माथा टेकने के बाद राज्यपाल ने यात्रा संबंधी किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने सेना, र्असैनिकबलों, राज्य प्रशासन व सभी संबति एजेंसियों का यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए आभार जताया। राज्यपाल ने सभी कैंप निदेशकों व अन्य संबंति अधिकारियों को यात्रा की 24 घंटे निगरानी करने व श्रद्धालुओं की सुविाओं व सुरक्षा को यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.