जम्मू-कश्मीर हिमस्खलन : बटालिक सेक्टर में तीन सैनिकों की मौत 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जम्मू-कश्मीर हिमस्खलन : बटालिक सेक्टर में तीन सैनिकों की मौत लद्दाख क्षेत्र के बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन होने से तीन सैनिकों की मौत।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख क्षेत्र के बटालिक सेक्टर में कई बार हिमस्खलन होने से तीन सैनिकों की मौत हो गई है। यही नहीं इस घटना में सैनिकों की चौकी बर्फ के नीचे दब गई थी। एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘अप्रत्याशित बर्फबारी से बटालिक सेक्टर क्षेत्र में कई बार हिमस्खलन हुआ, जिससे एक चौकी बर्फ के नीचे दब गयी और पांच सैनिक बर्फ के नीचे फंस गए।'' उन्होंने बताया कि उनमें से दो को निकाल लिया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अन्य तीन सैनिकों को बचाया नहीं जा सका। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस बीच काकसार सेक्टर में भी सैन्य चौकियां हिमस्खलन की चपेट में आई। इस मामले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘‘काकसार सेक्टर में भी चौकियां हिमस्खलन का शिकार हुईं, लेकिन वहां फंसे सभी सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।''

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.