जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान सेना की गोलीबारी में 2 की मौत, तीन घायल 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   13 May 2017 1:38 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान सेना की गोलीबारी में 2 की मौत, तीन घायल जम्मू कश्मीर। फाइल फोटो

जम्मू (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुबह 7.15 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना की ओर से अकारण की जा रही अंधाधुंध गोलीबारी का करारा जवाब दिया है।

क्षेत्र में भीषण गोलीबारी जारी है। पाकिस्तानी सेना छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रही है और मोर्टार दाग रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पूंछ जिले में स्थित मंजाकोट क्षेत्र को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इस क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है।

राजौरी के उपायुक्त (डीसी) शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा, ‘‘नौशेरा इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी एवं गोलेबारी में दो लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।''

पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह सात बजकर 15 मिनट से छोटे और स्वचालित हथियारों से हमला किया और 82 एमएम एवं 120 एमएम के मोर्टार दागे।
मनीष मेहता लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवक्ता रक्षा मंत्रालय

डीसी ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास जिस जगह को निशाना बनाया गया है, उसके निकट स्थित पांच बस्तियों में रहने वाले और तकरीबन 100 लोगों को वहां से निकाल कर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बल जनगढ, भवानी और लाम इलाकों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान रेंजर्स ने कल भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलियां दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था, जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। पाकिस्तानी सैन्य बलों ने 10 और 11 मई को भी जम्मू्-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास असैन्य इलाकों में स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे थे। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे।

राजौरी जिले की नौशेरा तहसील में पाकिस्तान के इस कदम के मद्देनजर इलाके में 11 और 12 मई के स्कूल बंद कर दिए गए थे। विभिन्न सीमावर्ती बस्तियों में रह रहे 1500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया गया है। सरकार ने पिछले महीने कहा था कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पिछले एक साल में 268 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इन घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा था कि अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के दौरान नवंबर 2016 में सर्वाधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ। नवंबर में 88 बार ऐसा किया गया और अक्तूबर 2016 में 78 और इस साल मार्च में 22 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ। भारत और पाकिस्तान के बीच नवंबर 2003 में संघर्षविराम लागू हुआ था।

                      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.