गोलीबारी मामले में JDU के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह पार्टी से बर्खास्त 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गोलीबारी मामले में JDU के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह पार्टी से बर्खास्त जदयू के पूर्व विधायक डॉ. सूर्यदेव सिंह।

रोहतास। आपसी भूमि विवाद में जदयू के पूर्व विधायक डॉ. सूर्यदेव सिंह व उनके समर्थकों द्वारा रविवार की शाम की गई फायरिंग में एक बच्ची की मौत व चार लोगों के घायल होने की घटना के बाद पार्टी ने विधायक को बर्खास्त कर दिया है। यही नहीं उनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त की गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा यह कार्रवाई कर जिला मुख्यालय को सूचित किया गया है।

रविवार को घटना के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर घंटों बवाल मचा। घटना के तीन घंटे बाद पूर्व विधायक, उनकी पत्नी कुसुम सिंह समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूर्व विधायक के घर से तीन रायफल तथा सात कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हालांकि स्थानीय थाना पुलिस गिरफ्तारी की दिशा में उस वक्त तक हिम्मत नहीं जुटा पाई थी, जब तक कि एसपी घटनास्थल पर नहीं पहुंच गए। एसपी के पहुंचने के बाद पुलिस ने रात आठ बजे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू करते हुए सभी को गिरफ्तार किया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

चार माह पूर्व अनिश्चिकालीन धरने पर बैठे थे विधायक

आपसी भूमि विवाद को लेकर उपजे विवाद का शिकार वैसे लोग भी बने, जिसका सरोकार न तो पूर्व विधायक से रहा, न उनके भाई से। यदि स्थानीय थाने की पुलिस समय रहते थोड़ी सूझबूझ से काम लेती, तो शायद विवाद भयावह स्थिति लेने से बच सकता था। कारण कि पूर्व विधायक ने परिवार के साथ चार माह पूर्व अनिश्चिकालीन धरने पर भी बैठे थे। फिर भी न तो पुलिस अब तक विवाद का स्थायी समाधान करा पाई थी, न प्रशासन।


ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.