कैलाश सत्यार्थी ने बाल उत्पीड़न के खिलाफ देशव्यापी भारत यात्रा शुरू की

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कैलाश सत्यार्थी ने बाल उत्पीड़न के खिलाफ देशव्यापी भारत यात्रा शुरू कीनोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी।

कन्याकुमारी (भाषा)। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने आज बच्चों के यौन उत्पीड़न और तस्करी के खिलाफ देशव्यापी मार्च की शुरुआत की।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरु होकर भारत यात्रा कश्मीर होते हुए 16 अक्टूबर को नई दिल्ली जाकर संपन्न होगी। उन्होंने कहा, बच्चों का बलात्कार और यौन उत्पीड़न नैतिक महामारी बन गई है जो हमारे राष्ट्र को दर्द देती है और हम मूक दर्शक बने नहीं रह सकते। हमारी चुप्पी और हिंसा को बढ़ावा दे रही है। इसलिए भारत यात्रा बलात्कार, उत्पीड़न एवं तस्करी के खिलाफ युद्ध की शुरुआत है। बच्चों के अधिकार के लिए संघर्ष करने पर 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले सत्यार्थी ने यहां विवेकानंद रॉक मैमोरियल से इस यात्रा की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें:महिलाओं को किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए : कंगना

उन्होंने युवाओं से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा को अपना समर्थन दिया है और उनका संदेश इसकी शुरआत के मौके पर पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और चर्चित संगीत निर्देशक इलैयाराजा मौजूद थे।

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान, बांग्लादेश में उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं हिंदू : रिपोर्ट

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.