कर्नाटक: भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 20 लाख किसानों को दस हजार रुपए देने का किया ऐलान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कर्नाटक: भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 20 लाख किसानों को दस हजार रुपए देने का किया ऐलानसाभार: एएनआई।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे.कर सहित कई बडे नेता मौजूद थे। राज्य से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा ने घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों को लुभाने की कोशिश की है और किसानों से जुड़े तमाम वायदे किए हैं।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सूखा प्रभावित 20 लाख किसानों को 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। सिंचाई योजना के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही है। साथ ही किसानों को पंप सेट के लिए दस घंटे तक बिजली मुहैया कराने का भी ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: घोषणापत्र में राहुल गांधी ने एक करोड़ नौकरियां देने का किया वादा

भाजपा के घोषणापत्र से पहले कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसमें कांग्रेस ने अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था। साथ ही पार्टी ने 18-23 वर्ष की उम्र के छात्रों को मुफ्त में स्मार्टफोन देने का भी ऐलान किया था।

पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि यह घोषणा पत्र कर्नाटक की जनता की आवाज है। इसे तीन-चार लोगों ने बंद कमरे में तैयार नहीं किया है। हमने कर्नाटक के लोगों के मन की बात को इसमे शामिल किया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.