केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लीकेशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली

पटना (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को बिहार के कार्यकारी राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडपम सभागार में राज्यपाल के रूप में उन्हें शपथ दिलाई गई। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्ययमूर्ति राजेंद्र मेनन ने एक साधारण समारोह में केशरी नाथ त्रिपाठी को पद की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ेें : छोटी सी दुकान चलाते थे रामनाथ कोविंद के पिता, पढ़िए उनके बारे में ऐसी ही कुछ अनसुनी और अनकही बातें

इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित राज्यमंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे। त्रिपाठी बुधवार की शाम कोलकता से पटना पहुंचे थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रामनाथ कोविंद ने बिहार के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ेें : राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के बारे में जानिए

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को अगली सूचना तक बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा था। गौरतलब है कि त्रिपाठी इससे पहले भी बिहार के प्रभारी राज्यपाल का पद संभाल चुके हैं।

ये भी पढ़ेें : राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के जीवन का यह सच चौंकाने वाला है

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.