Union Budget 2019: वित्त मंत्रालय ने ट्वीटर पर शुरू किया प्रश्न-उत्तर का सिलसिला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Union Budget 2019: वित्त मंत्रालय ने ट्वीटर पर शुरू किया प्रश्न-उत्तर का सिलसिला

लखनऊ। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने लोगों में बजट के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों की रुचि बजट के प्रति पैदा करने के लिए मंगलवार को ट्वीटर पर प्रश्न-उत्तर की एक श्रृंखला शुरू की है। ट्विटर पर वित्त मंत्रालय द्वारा पहला सवाल पूछा गया है कि 'स्वतंत्र भारत का पहला आम बजट कब पेश किया गया था?

ट्वीटर यूज़र्स के लिए ' मंत्रालय ने इस सवाल के चार विकल्प दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा, ''वित्तीय वर्ष 2019-20 के आम बजट को पेश किए जाने की तारीख करीब है। ऐसे में बजट से जुड़ी जानकारी को ताजा करने का यह अच्छा समय है। आज हम पहले सवाल से शुरू करते हैं। देखते हैं कितने लोग इसका सही उत्तर देते हैं।"

आपको बता दें कि स्वतंत्र भारत का पहला बजट आर. के. एस. चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई, 2019 को वित्तीय वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट पेश करेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था। तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली के बीमार होने की वजह से कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने यह बजट पेश किया था।

मंत्रालय ने मांगे सुझाव

प्रश्न-उत्तर के अलावा वित्त मंत्रालय ने बजट से संबंधित सुझाव भी आम जनता से मांगे हैं। आप अपने सुझाव MyGov ऐप या MyGov.in पर जाकर भेज सकते हैं।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.