मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- किसानों को चिंता, कोई भूखा ना सो जाए, पुलिस ने लोगों की सोच बदली

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- किसानों को चिंता, कोई भूखा ना सो जाए, पुलिस ने लोगों की सोच बदली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिये देश को संबोधित किया। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई पर बोले हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है। उन्होंने किसानों और कोरोना वारियर्स की तरीफ की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूरे देश में, गली- मोहल्ले में, जगह-जगह पर आज लोग एक-दूसरे की सहायता के लिए आगे आए हैं। गरीबों के लिए खाने से लेकर राशन की व्यवस्ता हो या लॉकडाउन का पालन हो, अस्पतालों की व्यवस्था हो, मेडिकल उपकरण का देश में ही निर्माण हो, आज पूरा देश एक लक्ष्य-एक दिशा साथ-साथ चल रहा है।

भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है, आप लड़ रहे हैं, जनता के साथ मिलकर शासन, प्रशासन लड़ रहा है। भारत जैसा विशाल देश, जो विकास के लिए प्रयत्नशील है, गरीब से निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। उसके पास कोरोना से लड़ने और जीतने का यही एक तरीका है और हम भाग्यशाली हैं कि आज पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन इस लड़ाई का सिपाही है, लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है।

महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में राज्य बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। किसान भाई एक ओर खेतों में दिन रात काम कर रहे हैं कि तो ये भी ध्यान रख रहे हैं कि कोई भूखा ना सो जाये।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र से ग्राउंड रिपोर्ट: खेत में सड़ रहीं हैं लाखों की फसलें

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि हमने विश्व के हर जरूरतमंद देशों की मदद की है। हमने मानवता का बीड़ा उठाया और उसे किया भी। जब मेरी अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात होती है तो वो भारत की जनता का आभार जरूर व्यक्त करते हैं। जब वे लोग कहते हैं- थैंक यू इंडिया, थैंक यू पीपल ऑफ इंडिया तो देश के लिए गर्व और बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों पर हमले हो ररहे थे। इसलिए हम इस पर अध्यादेश लेकर आये जिस पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया है। कोरोना योद्धाओं के साथ हिंसा, उत्पीड़न और उन्हें किसी रूप में चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ बेहद सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। हमारे डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मी और ऐसे सभी लोग जो देश को कोरोना मुक्त बनाने में दिन रात जुटे हुए हैं, उनकी रक्षा के लिए यह कदम जरूरी था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि देश जब एक टीम बनकर काम करता है तब क्या कुछ होता है, ये हम अनुभव कर रहे हैं। हमारे एवियेशन सेक्टर में काम कर रहे लोग और रेलवे कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं ताकि देशवासियों को कम से कम समस्या हो। देश के हर हिस्से में दवाइयों को पहुंचाने के लिए लाइफ-लाइन उड़ान नाम से एक विशेष अभियान चल रहा हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत गरीबों के अकाउंट में पैसे सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन जारी की गई हैं। गरीबों को तीन महीने के मुफ्त गैस सिलेंडर, राशन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इन सब कामों में सरकार के अलग-अलग विभागों के लोग, बैंकिंग सेक्टर के लोग एक टीम की तरह दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश की राज्य सरकारों की भी इस बात के लिए प्रशंसा करूंगा कि वो इस महामारी से निपटने में बहुत सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकारें जो जिम्मेदारी निभा रही हैं, उसकी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बहुत बड़ी भूमिका है। उनका ये परिश्रम प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा, 'स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकारों की कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका है। आज पुलिस जरूरतमंदों को खाना पहुंचा रही हैं। इससे पुलिस का मानवीय पक्ष सामने आया है। इसके चलते लोग पुलिस से जुड़ रहे हैं। पुलिस के प्रति लोगों की सोच बदली है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में बहुत ही सकारात्मक बदलाव आ सकता है। हमें कभी भी इसे नकारात्मक रंग से रंगना नहीं है।'

Updating...

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.