Lockdown : यूपी के मनरेगा मजदूरों को राहत, 25 लाख से ज्यादा मजदूरों को भेजे 611 करोड़ रुपए

देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की स्थिति में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खातों में 611 करोड़ रुपए भेजे।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Lockdown : यूपी के मनरेगा मजदूरों को राहत, 25 लाख से ज्यादा मजदूरों को भेजे 611 करोड़ रुपए

उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की स्थिति में सरकार ने प्रदेश के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खातों में 611 करोड़ रुपए भेज दिए हैं।

इससे पहले योगी सरकार प्रदेश के 20 लाख दिहाड़ी मजदूरों के खातों में डीबीटी के जरिये 1,000 रुपये की सहायता धनराशि भेज चुकी है। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रोज कमाकर अपना पेट भरने वाले मजदूरों के भरण पोषण की व्यवस्था की है।

मनरेगा मजदूरों के खातों में धनराशि ट्रांसफर करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मनरेगा मजदूरों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। बातचीत में मुख्यमंत्री ने मनरेगा मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान राशन-पानी के साथ हर जरूरी मदद उपलब्ध करने का भरोसा दिलाया और उन्हें लॉकडाउन का पालन करने के साथ इस बीच मजदूरों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

लॉकडाउन के समय में निराश्रित वृद्धा अवस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, अंत्योदय राशन कार्ड धारक, संगठित और असंगठित श्रमिकों को योगी सरकार नि:शुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। इसमें 20 किलो गेहूँ और 15 किलो चावल देने की व्यवस्था की गयी है ताकि मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों का जीवन कोरोना वायरस से लॉकडाउन की स्थिति में प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें :

Lockdown : ये रो रहे हैं, भूखे पेट हैं, हर किसी से मदद की गुहार लगा रहे हैं


लॉकडाउन: जारी रहेंगे खेती से जुड़े काम, खुलेंगी खाद-बीज की दुकानें, किसानों के लिए ये हैं सरकारी गाइडलाइन

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.