कांग्रेस का ऐलान- सीधे महिलाओं के खाते में जाएंगे 72 हजार रुपए

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस का ऐलान- सीधे महिलाओं के खाते में जाएंगे 72 हजार रुपए

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो देश की 20 फीसदी गरीब जनता को 72000 रुपये सालाना देगी। कांग्रेस के इस वादे को बीजेपी झूठ करार दे रही थी जिसके बाद मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर 'न्‍याय' योजना पर अपनी बात रखी।

रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि ''इस स्‍कीम के चार पहलू हैं। पहला 72,000 सालाना देश के 20% सबसे गरीब परिवारों को मिलेगा। लगभग 5 करोड़ परिवार और 25 करोड़ लोग इसमें शामिल हैं। दूसरा यह टॉप-अप स्किम नहीं है। तीसरा यह महिला केंद्रित योजना है। ये पैसा घर की महिला के खाते में जमा होगा। चौथा यह पूरे देश के गरीबों पर लागू होगी।''

कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा, ''आजाद हिंदुस्तान और पूरी दुनिया में गरीबी पर प्रहार करने वाली ये सबसे बड़ी योजना है। आजादी के समय 70% गरीबी को कांग्रेस 22% पर लेकर आई। कांग्रेस सरकार के पांच साल पूरे होने पर "न्याय" के जरिए ये 22% भी खत्म हो जाएगी।''

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''मोदी जी अपने उद्योगपति मित्रों को 3,50,000 करोड़ रुपए दे सकते हैं लेकिन देश के गरीबों को 72,000 देने पर मोदी जी को पीड़ा क्यों है? ये पाखंड क्यों? आखिर भाजपा इस "न्याय" का विरोध क्यों कर रही है। सच्चाई यही है कि भाजपा और मोदी जी हमेशा देश के गरीब के विरोध में खड़े रहे हैं। प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी जी ने संसद में पहले ही भाषण में गरीबी को कुचलने वाली मनरेगा का विरोध किया।''

सुरजेवाला ने कहा, ''NSSO के आंकड़े बताते हैं कि मोदी जी के सत्ता में आने के बाद से 4 करोड़ नौकरियां खत्म हो गई। मोदी जी आपके द्वारा थोपी गयी जीएसटी ने छोटे उद्योगों को बर्बाद कर दिया। नरेंद्र मोदी गरीब विरोधी हैं।''

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.