प्रियंका का PM पर निशाना- वो दुनिया घूमते हैं, लेकिन अपने ही लोगों से नहीं मिले

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रियंका का PM  पर निशाना- वो दुनिया घूमते हैं, लेकिन अपने ही लोगों से नहीं मिले

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अयोध्‍या पहुंची हैं। प्रियंका गांधी रोड शो और चौपाल करते हुए अयोध्‍या आई हैं। अयोध्‍या में प्र‍ियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ''वो पूरी दुनिया घूमते हैं और हर किसी के गले लगते हैं, लेकिन वह अपने ही लोगों से नहीं मिले।''

प्रियंका गांधी ने कहा, ''जब मैंने लोगों से पूछा कि वाराणसी के गांवों में प्रधानमंत्री मोदी आते हैं तो मुझे जवाब मिला कि वह यहां नहीं आते हैं। मैं आश्चर्यचकित थी, क्‍योंकि उनका प्रचार इतना बडा है कि मुझे लगता था उन्‍होंने कुछ तो किया होगा।'' इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने अपनी 'सांची बात' कार्यक्रम के तहत फैज़ाबाद में महिलाओं के से मुलाकात भी की थी।

बता दें प्रियंका गांधी रोड शो कर रही हैं। वो अयोध्‍या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा भी करेंगी। हालांकि अयोध्या में वह राम लला के दर्शन करने जाएंगी या नहीं, यह तय नहीं है।

प्रियंका गांधी शुक्रवार को अयोध्‍या में रोड शो व नुक्कड़ सभाएं करेंगी। उनका रोड शो कुमारगंज से शुरू होकर हनुमानगढ़ी में खत्म होगा। कांग्रेस ने कुमारगंज, हरदोईया, आदिलपुर, नउवाकुआं में नुक्कड़ सभा और चौपाल का अयोजन भी किया है, प्रियंका यहां भी जाएंगी। प्रियंका गांधी पांच घंटे जिले में रहेंगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की थी, लेकिन वह भी रामलला के दर्शन करने नहीं गए थे। उस वक्‍त कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी का विवादित स्थल पर जाना सही नहीं रहेगा।

लोकसभा चुनाव से पहले ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था, साथ ही उन्‍हें चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी लगातार लोगों से मिल रही हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ होते हुए अमेठी पहुंचीं थीं। राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रियंका गांधी ने संपर्क अभियान शुरू किया। वहीं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। प्रियंका ने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा भी किया।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.