लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी ने अमेठी से किया नामांकन, सोनिया और प्रियंका गांधी भी साथ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी ने अमेठी से किया नामांकन, सोनिया और प्रियंका गांधी भी साथ

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के अमेठी से अपना नामांकन भरा। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहीं। नामांकन ने पहले राहुल गांधी ने रोड शो भी किया।

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश की अमेठी सीट से राहुल चुनाव लड़ते आए हैं, लेकिन इस बार वो केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड में वह नामांकन कर चुके हैं।

अमेठी कांग्रेस की परम्परागत सीट मानी जाती है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी चुनाव लड़ते थे। वो यहां से 4 बार सांसद रहे। राहुल गांधी ने 2004 में पहली बार यहां से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद लगातार 3 बार वो अमेठी के सांसद रहे हैं।

2009 के चुनाव में राहुल गांधी ने 3.70 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन 2014 में यह अंतर घट कर 1 लाख वोटों तक पहुंच गया था। 2014 में उनके सामने बीजेपी के टिकट पर स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही थीं। हारने के बाद भी स्‍मृति ईरानी लगातार अमेठी का दौरा करती रहीं और इस बार भी उन्‍हें अमेठी से प्रत्याशी बनाया गया है।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.