लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजनः वो पहली महिला जो कभी लोकसभा चुनावों में पराजित नहीं हुईं

Vineet BajpaiVineet Bajpai   12 April 2017 1:35 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजनः वो पहली महिला जो कभी लोकसभा चुनावों में पराजित नहीं हुईंलोकसभा की दूसरी महिला लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का आज जन्मदिन है। 

नई दिल्ली। लोकसभा की दूसरी महिला लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म महाराष्ट्र के चिपलून में हुआ था। वे इंदौर से लगातार आठ बार लोक सभा सांसद बनी और वो पहली ऐसी महीला हैं जो लोकसभा चुनावों में कभी पराजित नहीं हुई। उनके जन्मदिन पर उन्हें कई दिग्गजों ने बधाई दी। 'सुमित्रा ताई' के नाम से लोकप्रिय महाजन को बधाई देने वालों में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, रामविलास पासवान जैसे लोग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन जी को जन्मदिन की बधाई! उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।' वहीं स्मृति इरानी ने भी सुमित्रा ताई को बर्थडे विश करने के लिए ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की।

बता दें कि महाजन लोकसभा की दूसरी महिला स्पीकर हैं। उनसे पहले यूपीए की सरकार में मीरा कुमार ने स्पीकर की कुर्सी संभाली थी। सुमित्रा महाजन संसदीय क्षेत्र इंदौर का प्रतिनिधित्व करती हैं और वहां से लगातार 8 बार सांसद रह चुकी हैं।

सुमित्रा महाजन का हमाराष्ट्र के चिपलून से लोकसभा स्पीकर बनने तक का सफर

  • सुमित्रा महाजन का जन्म 12 अप्रैल 1943 को महाराष्ट्र के चिपलून मे उषा और पुरुषोतम साठे के घर में हुआ।
  • वर्तमान में वे भारत के लोकसभा की अध्यक्ष हैं।
  • वे इस पद पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।
  • वे भारत के इन्दौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सोलहवीं लोक सभा में सांसद हैं।
  • वे इंदौर से लगातार वर्ष 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और अब 2014 में आठवीं बार सांसद बनी हैं।
  • उनका विवाह 29 जनवरी 1965 में इंदौर के जयंत महाजन के साथ हुआ।
  • उन्होने इन्दौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की।
  • सुमित्रा महाजन ने 1989 के आम चुनाव में पहली बार लोकसभा चुनाव में भाग लिया और उन्होंने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्राकाश चंद्र सेठी को हराया। इससे पहले इंदौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से वो लगातार तीन विधान सभा चुनाव हार चुकी थीं।
  • सुमित्रा महाजन 2002 से 2004 तक केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल थीं।
  • उन्हें मानव संसाधन, संचार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय का काम दिया गया था।
  • वो प्रथम महिला हैं जो कभी लोकसभा चुनावों में पराजित नहीं हुई।
  • वो आठ बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली प्रथम महिला सांसद हैं।
  • सुमित्रा महाजन ने 5 जून 2014 को लोक सभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा।
  • जून 2014 को वो निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुनी गई।
  • यह पहली बार है कि भारतीय जनता पार्टी का कोई सांसद लोक सभा अध्यक्ष बना।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.