कांग्रेस का घोषणापत्र पाकिस्तानी साजिशों का दस्तावेज: पीएम मोदी

महाराष्ट्र के गोंदिया में आयोजित एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अफ्सपा की समीक्षा कर कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहती है

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस का घोषणापत्र पाकिस्तानी साजिशों का दस्तावेज: पीएम मोदी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को पाकिस्तानी साजिशों का घोषणा पत्र बताया है। महाराष्ट्र के गोंदिया में आयोजित एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अफ्सपा की समीक्षा कर कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस पर देश को अस्थिर करने और अपने सैनिकों का मनोबल गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

मोदी ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर कार्रवाई को याद दिलाते हुए कहा, लोग बालाकोट हवाई हमले को नहीं भूले हैं। विपक्षी दलों के संगठन को महामिलावट बताते हुए पीएम ने कहा कि अगर वे सत्ता में आए तो नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मोदी ने राजद्रोह कानून (धारा 124ए) हटाने के कांग्रेस के वादे पर भी हमला करते हुए सवाल किया कि कांग्रेस देश के साथ है या देशद्रोहियों के साथ? उन्होंने रैली में आए लोगों से भी पूछा कि क्या आप उन्हें मौका देंगे जो राजद्रोह कानून को खत्म करना चाहते हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भाजपा नीत सरकार के पिछले पांच साल संप्रग शासन की गलतियां सुधारने में बीत गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले पांच साल में ऐसे सभी काम किए, जिनका 2014 में वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि कई जरूरी काम अभी भी पूरे करने रह गए हैं इसलिए मैं अगले पांच सालों के लिए आपका आशीर्वाद मांगने यहां आया हूं।



        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.