लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर हुआ मतदान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर हुआ मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (LokSabha election 2019) के दूसरे चरण का मतदान आज 18 अप्रैल को खत्म हुआ। इस चरण में 11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मतदान हुआ। इन राज्यों की 95 सीटों पर 67.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

सामाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया कि छुटपुट घटनाओं को रोक लिया गया। कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

95 सीटों पर हुए चुनावों में तमिलनाडु की 39 में से 38 सीटों पर ही मतदान हो सका। वेल्लोर सीट पर धनबल के गलत इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए चुनाव रद्द कर दिया गया। त्रिपुरा राज्य में पूर्वी त्रिपुरा सीट पर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए चुनाव को 23 अप्रैल के लिए टाल दिया गया है।

उड़ीसा में बुधवार को संदग्धि माओवादियों ने एक महिला नर्विाचन कर्मी की हत्या कर दी। इसे मिलाकर हिंसा की दो घटनाओं की जानकारी मिली है। एक अन्य मौत की जानकारी बृहस्पतिवार को मिली है। बाकी मतदान शांतिपूर्ण रहा।

मतदान के दौरान एक मतदाता और एक चुनाव कर्मी की मौत की जानकारी और मिली है। इसमें उड़ीसा में दिल का दौरा पड़ने से एक नर्विाचन अधिकारी की मौत की घटना शामिल है। इसके अलावा मणिपुर और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में ईवीएम क्षतिग्रस्त किये जाने का भी मामला सामने आया है।

मतदान के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दौर में सर्वाधिक 78 प्रतिशत मतदान पुडुचेरी में हुआ। वहीं सबसे कम मतदान 43.4 प्रतिशत जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया। इस चरण में जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर और श्रीनगर सीट पर चुनाव हुआ।

उमेश सिन्हा ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले राज्यों में पुडुचेरी के अलावा पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु शामिल हैं।

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने जानकारी दी कि मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों पर कुल 1,000 मतपत्र यूनिट, 769 नियंत्रक यूनिट और 2,766 वीवीपैट मशीनों को बदला गया।

दूसरे चरण में कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की आठ, बिहार, ओडिशा एवं असम की पांच-पांच और छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में उड़ीसा की 35 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। वहीं तमिलनाडु में 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए।

कहां कितनी सीटें

दूसरे चरण के चुनाव में उत्तरप्रदेश की आठ सीट, बिहार की पांच सीट, तमिलनाडु की 38 सीट, कर्नाटक की 14 सीट, महाराष्ट्र की 10 सीट, ओडिशा की पांच सीट, असम की पांच सीट, पश्चिम बंगाल की तीन सीट, छत्तीसगढ़ की तीन सीट, जम्मू-कश्मीर की दो सीट, मणिपुर की एक सीट, पुडुचेरी की एक सीट शामिल है।

बिहार की इन पांच सीटों पर हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट शामिल थीं। सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गए थे।

उत्‍तरप्रदेश की आठ सीटों पर हुआ मतदान

वहीं, दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हुआ। इसमें नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा तथा फतेहपुर की सीट शामिल थीं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.