Loksabha Election Gujrat Results: गुजरात में एक बार फिर से बीजेपी की क्लीन स्वीप

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Loksabha Election Gujrat Results: गुजरात में एक बार फिर से बीजेपी की क्लीन स्वीपसाभार: इंटरनेट

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हो रही वोटों की गिनती में बीजेपी गुजरात की सभी 26 सीटों पर आगे चल रही है। गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉ. सी. जे. चावड़ा से 1,98,279 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने जिन 6 राज्यों में पूर्ण रूप से विजयी पताका लहराया था, उसमें सबसे बड़ा राज्य गुजरात ही था। गुजरात की सभी 26 सीटें बीजेपी ने जीत ली थी। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 15 सीटें जीती थीं। 26 लोकसभा सीटों और 182 विधानसभा सीटों वाला गुजरात भाजपा नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों का गृहराज्य है और क़रीब 20 साल से भाजपा यहां सत्ता में है।



यह भी पढ़ें- Loksabha Election Result 2019: गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कौन आगे कौन पीछे

जामनगर सीट से भाजपा की पूनमबेन हेमतभाई माडम निकटतम प्रतद्विंद्वी कांग्रेस के कंडोरिया मुलुभाई रणमलभाई से 94,161 वोटों से आगे चल रही हैं। जूनागढ़ सीट से भाजपा के राजेशभाई नारणभाई चुडासमा कांग्रेस प्रत्याशी वंश पुंजाभाई भीमाभाई से 37,148 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कच्छ सीट से भाजपा के चावड़ा विनोद लखमशी कांग्रेस के नरेश नाराणभाई महेश्वरी से 40,702 मतों से आगे चल रहे हैं। खेडा सीट से भाजपा के चौहाण देवुसिंह कांग्रेस प्रत्याशी बिमल शाह से 34,970 वोटों से आगे चल रहे हैं। महेसाणा लोकसभा सीट से शारदाबेन अनिलभाई पटेल कांग्रेस उम्मीदवार ए. जे. पटेल से 11,354 मतों से आगे हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results Live: क्यों एक बार फिर चला मोदी मैजिक

नवसारी सीट से भाजपा के सी. आर. पाटिल निकटतम प्रतद्विंद्वी कांग्रेस के धर्मेशभाई भीमभाई पटेल से 99,902 वोटों से आगे चल रहे हैं। पंचमहाल सीट से भाजपा के रतनसिंह मगनसिंह राठौड़ कांग्रेस प्रत्याशी वेचातभाई कुबेरभाई खांट से 23,975 वोटों से आगे चल रहे हैं। पाटण सीट से भरतसिंहजी शंकरजी डाभी कांग्रेस के जगदीश ठाकोर से 32,144 मतों से आगे चल रहे हैं। पोरबंदर से भाजपा प्रत्याशी रमेशभाई लवजीभाई धडुक कांग्रेस के ललित वसोया से 45,624 वोटों से आगे हैं। अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से भाजपा के हसमुखभाई सोमाभाई पटेल कांग्रेस की गीताबेन पटेल से 45,622 वोटों से आगे हैं।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.