लोगों को ईमानदार और भ्रष्ट सरकार के बीच चुनाव करना है: नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को यह फैसला लेना होगा कि वे सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध ईमानदार और उच्च सिद्धांतों वाली सरकार चाहते हैं या भ्रष्ट और सिद्धांतहीन सरकार।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोगों को ईमानदार और भ्रष्ट सरकार के बीच चुनाव करना है: नरेंद्र मोदी

सुंदरगढ़ (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी सभा में कहा कि इस आम चुनाव में लोगों को ईमानदार और भ्रष्ट सरकारों के बीच चुनाव करना है। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को यह फैसला लेना होगा कि वे सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध ईमानदार और उच्च सिद्धांतों वाली सरकार चाहते हैं या भ्रष्ट और सिद्धांतहीन सरकार।

आदिवासी बहुल इलाके सुंदरगढ़ में मोदी ने कहा, "इस बार ओडिशा में कमल खिलेगा। भाजपा जीत का स्वाद चखेगी। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि राज्य में सबसे अधिक सीटें भाजपा को आएगी। इसी तरह केंद्र में भी भाजपा फिर से सत्ता में आएगी क्योंकि देश को राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ शीघ्र विकास सुनिश्चत करने के लिए मजबूत और निर्णायक सरकार की जरुरत है। मुझे बताया गया कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री सुंदरगढ़ आया है। लेकिन आज भी कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया है, आज तो ओडिशा का प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।"

नवीन पटनायक के बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उसके इरादे अच्छे नहीं हैं और 2019 के चुनाव देश के साथ ओडिशा के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के आधार पर जो भेदभाव ओडिशा की बीजद सरकार कर रही है, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भी दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है। कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि चौकीदार देश के सपूतों के सम्मान के लिए मैदान में है, कांग्रेस देश के हितों के खिलाफ काम करने वालों के सम्मान में मैदान में है। कांग्रेस में काम करने वालों को भी अब कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा है।

भाजपा के 39वें स्थापना दिवस पर मोदी ने कहा, पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के पसीने से जन्मी है ना कि वंशवाद या पैसों से। कार्यकर्ताओं के पसीने और मेहनत से यह पार्टी अस्तित्व में आई और अब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जब-जब देश में चुनौती आई है, तब-तब भाजपा के कार्यकर्ता सब कुछ छोड़कर मां भारती की रक्षा में डटकर खड़े हुए हैं और संघर्ष किया है। भाजपा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल का विरोध करते हुए भाजापा के लाखों कार्यकर्ता और नेता जेल गए। मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करता हूं। उनके परश्रिम से ही आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है और अब उनके ही परश्रिम से, देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। ओडिशा और केंद्र दोनों जगह यहां कमल खिलना तय है। गौरतलब है कि ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को होंगे।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.