गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी जीती

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   14 March 2018 6:39 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी जीतीलखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज हुई मतगणना में गोरखपुर लोकसभा सीट उपचुनाव परिणाम व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव परिणाम समाजवादी पार्टी के खाते में आ गयी। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव परिणाम में समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने 59,631 वोटों और गोरखपुर लोकसभा सीट उपचुनाव परिणाम में समाजवादी पार्टी के प्रवीण कुमार निषाद ने करीब 21,961 वोटों से जीत दर्ज की। गोरखपुर विधानसभा व पिपराइच विधानसभा में ही भाजपा आगे रही। भाजपा ने दोनों ही सीटों पर अपनी हार स्वीकार कर ली है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव लोकसभा 2019 चुनाव का सेमीफाइनल है। फूलपुर व गोरखपुर लोकसभा सीट हारने के बाद सपा और बसपा की दोस्ती ने भाजपा नेताओं के माथे पर शिकन ला दी।

फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने की खुश मनाते इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता #PhulpurByPoll

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर की प्रतिष्ठित लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रवीण कुमार निषाद ने 21,961 वोटों से जीत दर्ज की।भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला दूसरे नंबर रहे हैं।

फूलपुर से जीत के बाद समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल। #PhulpurByPoll

फूलपुर से समाजवादी पार्टी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने 59,631 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें अभी तक कुल 3,37,683 वोट मिले हैं। भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल दूसरे नंबर चल रहे हैं। उन्हें अभी तक कुल 2,80,535 वोट मिले हैं। जबकि यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद तीसरे नंबर पर हैं।

बहनजी का भी बहुत आशीर्वाद था, एक ही विचारधारा की सभी पार्टियां एक हुई और हमारी जीत हुई। जीत का पूरा श्रेय अखिलेश जी, बहन मायावती जी और फूलपुर की जनता को देता हूं।
नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल समाजवादी पार्टी (फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद)

फूलपुर के पूर्व सांसद और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'हमें उम्मीद नहीं थी कि बसपा का वोट इस तरह से समाजवादी पार्टी की तरफ ट्रांसफर हो जाएगा। हम विश्लेषण करेंगे और हम ऐसी परिस्थितियों के लिए भी तैयारी करेंगे, जबकि सपा-बसपा और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ सकते हैं।'

लोकसभा उपचुनाव के परिणाम हमारे लिए एक सबक : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव के परिणाम हमारे लिए एक सबक है। इसकी समीक्षा आवश्यक है। उप चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं। उपचुनाव के परिणाम अप्रत्याशित हैं। सपा बसपा की राजनीतिक सौदेबाजी देश के विकास को बाधित करने के लिए है।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक मतगणना का काम सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिए मतदान गत 11 मार्च को हुआ था। इस दौरान क्रमशः 47.75 प्रतिशत और 37.39 फीसद वोट पड़े थे। गोरखपुर सीट के लिए 10 तथा फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर से कौशलेंद्र सिंह पटेल और गोरखपुर से उपेंद्र दत्त शुक्ला को मैदान में उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने प्रवीण निषाद को गोरखपुर से और नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को फूलपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने सुरीथा करीम को गोरखपुर से और मनीष मिश्रा को फूलपुर से प्रत्याशी बनाया है।

गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के और फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिए गए त्यागपत्र के कारण रिक्त हुई हैं।

फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने की खुश मनाते इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता #PhulpurByPoll
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने की खुश मनाते इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता #PhulpurByPoll

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इनपुट एजेंसी

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.