विधानसभा चुनाव: मध्यप्रदेश और मिजोरम में मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo

मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिए हो रहे मतदान के तहत पहले दो घंटे में 15 प्रतिशत मत पड़े। मुख्य चुनाव अधिकारी आशीष कुंद्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। मिजोरम में कुल 7,70,395 मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 3,94,897 है। कुल 209 उम्मीदवारों की कस्मित दांव पर है, जिनमें केवल 15 महिलाएं हैं।


राज्य में जहां एक ओर मुख्यमंत्री लाल थानहावला तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटे हैं वहीं भाजपा की कोशिश पूर्वोत्तर में कांग्रेस को उसके आखिरी गढ़ से उखाड़ फेंकने की है। राज्य में सुबह-सुबह कई मतदान केन्द्रों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख ज़ोरामथांगा भी सुबह सात बजे वोट डालने पहुंचे।

चुनाव आयोग ने राज्य में कुल 1179 मत केन्द्रों में से 47 को संवेदनशील और कई को अतिसंवेदनशी करार दिया है। चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्‍पक्ष चुनाव सुनश्चिति करने के लिए राज्य पुलिस बल के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 40 कंपनियां तैनात की गई हैं। चुनाव के मद्देनजर पड़ोसी देश म्यामां तथा बांग्लादेश और पड़ोसी राज्य त्रिपुरा, असम तथा मणिपुर से लगने वाली सीमाओं को रविवार से सील कर दिया गया है।

  


Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.