जादूगर सम्राट शंकर ने जादू एकेडमी खोलने की जताई इच्छा 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जादूगर सम्राट शंकर ने जादू एकेडमी खोलने की जताई इच्छा जादूगर सम्राट शंकर।

जींद (भाषा)। विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर ने हरियाणा में जादू एकेडमी स्थापित करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार उन्हें दिल्ली के आसपास पांच एकड़ जमीन उपलब्ध करवा दें तो वे यहां एक एकेडमी स्थापित कर सकते हैं। जादूगर सम्राट शंकर ने आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जादू कोई टोना टोटका नहीं है, बल्कि यह एक उच्च कोटि की कला है। जादू एक ऐसी विधा है, जिससे अंध विश्वास को समाज से जड़ से समाप्त किया जा सकता है।

जादू व योग भारतीय संस्कृति की पहचान

उन्होंने कहा कि जादू तथा योग भारतीय संस्कृति की पूरे विश्व में पहचान रहे है। इस विधा को जिंदा रखने के लिए खूब प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार को भी इन प्रयासों को सफल बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार इस विधा को बढ़ावा देने के लिए कुछ ठोस कदम उठाएं। अगर इस विधा को बढ़ावा मिल जाए तो यह लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार का बड़ा स्त्रोत बनकर उभर सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश वासियों का इस विधा के माध्यम से मनोरंजन कराने के लिए हर जिले में छह-छह जादू के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

संबंधित खबर : शब्दों के जादूगर थे आनंद बख्शी साहब, लिखे 4,000 गाने

संबंधित खबर : अंग्रेजी साहित्य का जादूगर, जो आज भी करता है लोगों के दिलों पर राज

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.