शाम छह बजे तक हरियाणा में 65 और महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत मतदान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शाम छह बजे तक हरियाणा में 65 और महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत मतदान

गाँव कनेक्शन नेटवर्क। महाराष्ट्र और हरियाणा में सोमवार को हुए विधानसभा चुनावों के साथ ही 18 राज्यों के उप चुनाव भी संपन्न हो गए।

चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शाम 6 बजे तक 60.05 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा के साथ साथ एक लोकसभा सीट सतारा पर भी उपचुनाव कराया गया जहां वोटिंग प्रतिशत 60.50 फीसदी रहा। वहीं दूसरी ओर हरियाणा में शाम 6 बजे तक 65 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

हरियाणा की कुल 90 सीटों पर 1169 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया।

हरियाणा में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में है, जबकि तीन 'लाल' घरानों के सामने अपना वजूद बचाए रखने की चुनौती है। कभी इन तीन 'लाल' परिवारों पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल और भजनलाल परिवार को हरियाणा की सियासत का बेताज बादशाह कहा जाता था। ये तीनो लाल आज दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके वारिश अपनी राजनीतिक विरासत को बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2014 के चुनावों में हरियाणा में भाजपा ने कुल 47 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल से वोट देने पहुंचे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ''महायुति एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा 'महा अघाड़ी (मोर्चा) के बीच है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

महाराष्ट्र में 2009 में हुआ था 59.6 फीसदी मतदान

288 सीटों वाली महाराष्ट्र में वर्ष 2009 में 59.6 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार, 2019 के चुनाव में शाम 6 बजे तक के जो रिपोर्ट आई है उससे लग रहा कि 2009 का रिकॉर्ड टूट जायेगा। 288 सीटों पर शाम 6 बजे तक 60.05 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2014 में 63.3 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इससे पहले 2004 के चुनाव में 63.4 फीसदी मतदान हुआ था। 2004 से अब तक हुए तीन चुनाव में यही सर्वाधिक भी है।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.