महराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें परिणाम

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें परिणामप्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं (एसएससी) का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। एएनआई के मुताबिक, इस बार 88.74% फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार 91.46 फ़ीसदी लड़कियों ने जबकि 86.51 फ़ीसदी लड़कों ने दसवीं की परीक्षा पास की। SSC के लिए सभी नौ रीजन से 17,66,098 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

ऐसे देखें परिणाम-

आप अपना रिज़ल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर देख सकते हैं।

  • सबसे पहले वेबसाइट पर लॉग-इन करें, अब आपके सामने बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको वेबसाइट के होमपेज पर SSC Examination Result March 2017 का लिंक नजर आएगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी।
  • फिर दो बॉक्स दिखेंगें इसमें अपना रोल नंबर और अपनी माता का फर्स्ट नेम एंटर करें।
  • इसके बाद View Result के ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपके सामने मौजूद स्क्रीन पर आ जाएगा।

पिछली बार की तुलना में परिणाम बेहतर नहीं

पिछली बार की तुलना में इस बार परिणामों में गिरावट आई है। 7 से 29 मार्च तक चलने वाली इस परीक्षा में करीब 17 लाख छात्र बैठे थे, जिसमें 88.74 फ़ीसदी बच्चे पास हुए। पिछले साल इस परीक्षा में करीब 17.3 लाख छात्र बैठे थे, जिसमें 89.56 फ़ीसदी छात्र पास हुए थे।

माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के प्रदेश बोर्ड का कार्यालय पुणे में स्थित है। इसके अन्तर्गत नौ कार्यालय आते हैं। दसवीं अर्थात् एसएससी के परिणाम इन्हीं कार्यालयों के अनुसार ही घोषित किये जाते हैं। इस बार कोंकण पहले तथा कोल्हापुर दूसरे स्थान पर है।

अन्य राज्यों की तरह ही महाराष्ट्र में भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य में कोंकण सबसे आगे है, जबकि कोल्हापुर दूसरे स्थान पर है। कोंकण के 96.18 फ़ीसदी तथा 93.59 फ़ीसदी बच्चों ने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.