महाराष्ट्र में किसानों के आये अच्छे दिन , सरकार ने किया कर्जा माफ़ 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महाराष्ट्र में किसानों के आये अच्छे दिन , सरकार ने किया कर्जा माफ़ देवेन्द्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में बढ़ते किसान आन्दोलनों की आग को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। देवेंद्र फड़णवीस सरकार ने आज किसानों के लिए महाराष्ट्र में एक बड़ी कर्ज माफ़ी का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र का ये किसान उगाता है 19 फीट का गन्ना, एक एकड़ में 1000 कुंटल की पैदावार

महाराष्ट्र में 89 लाख किसानों की कर्जा माफ़ी का ऐलान आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में किया, जिसके तहत कुल कर्ज माफ़ी 34 हजार करोड़ रूपए की होगी । इसके तहत 74 हजार करोड़ रूपए की कर्ज माफ़ी का ऐलान सरकार ने किया है। इस कर्ज माफ़ी में 1.5 लाख रूपए तक का कर्ज माफ़ किया जाएगा। इस किसान कर्जमाफी में 90 फीसदी किसानों का कर्जा माफ़ होगा।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 40 लाख से ज्यादा किसान परिवार कर्ज़ में डूबे

देश में जितने भी किसानों ने आत्महत्याएं की हैं, उनमें से 45 फीसदी किसान महाराष्ट्र से हैं, पिछले दो दशक में महाराष्ट्र के 35 में से 28 जिले प्राकृतिक आपदा (सूखा, ओला और बारिश) से प्रभावित रहे हैं। साथ ही महाराष्ट्र के किसान सबसे अधिक नगदी फसलें उगाते हैं, इसमें लागत सबसे ज्यादा आती है। जैसे केला,कपास, संतरा, नासपाती और सोयाबीन, प्याज की अगर वक्त पर कीमत नहीं मिलीं तो उपज पूरी बर्बाद हो जाती है।केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 40,67,200 किसान परिवार कर्ज में डूबे हैं।

आपको बता दें कि इस कर्जमाफ़ी के ऐलान से किसानों को भारी राहत मिलेगी क्यों कि सरकार को किसानों ने पहले भी कई बार अपनी समस्याओं से अवगत कराया था जिसके बाद सरकार ने इस फैसले को लेना जरूरी समझा ।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.