तीन घंटे का सफर तय होगा 20 मिनट में, मुंबई- पूणे के बीच चलेगी हाइपरलूप ट्रेन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
तीन घंटे का सफर तय होगा 20 मिनट में, मुंबई- पूणे के बीच चलेगी हाइपरलूप ट्रेनप्रतीकात्मक तस्वीर।

महाराष्ट्र सरकार ने वर्जिन समूह के साथ मिलकर मुंबई से पूणे के बीच हाइपरलूप ट्रेन चलाने के लिए 'लेटर ऑफ इंटेंट' (आशय पत्र) साइनन किया है। हाइपरलूप ट्रेन चलने से मुंबई से पूणे की यात्रा महज 20 मिनट में तय की जा सकेगी। अभी यही दूरी तय करने में 3 घंटे का समय लगता है। पहला हाइपरलूप मार्ग मध्य पुणे को वृहद महानगर के अलावा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ेगा।

बता दें कि रविवार को शाम में इस हवाई अड्डे की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने रखी। हाइपरलूप मार्ग पूरी तरीके से इलेक्ट्रिक सिस्टम पर होगा। हाइपरलूप ट्रेन 1,000 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से दौड़ेगी। हालांकि अभी तक इस परियोजना का कोई ब्योरा पेश नहीं किया गया है और न ही इसके लिए कोई समयसीमा निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें- अब 15 किलो से ज्यादा का सामान लेकर नहीं चल सकेंगे दिल्ली मेट्रो में

इस मौके पर वर्जिन समूह के रिचर्ड ब्रैन्सन ने कहा महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई से पुणे के बीच हाइपरलूप ट्रेन बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस नए शुरुआत से हर साल 15 करोड़ यात्रियों को ले जाया जाएगा। ब्रैन्सन ने दावा किया कि इस परियोजना से 55 अरब डॉलर का समाजिक आर्थिक लाभ होगा।

क्या है हाइपरलूप ट्रेन

हाइपरलूप ट्रेन पूरी तरह इलेक्ट्रानिक प्रणाली पर चलेगी। इसमें प्रति घंटे 1,000 किलोमीटर तक दौड़ने की क्षमता होगी। पहला हाइपरलूप मार्ग मध्य पुणे को वृहद महानगर के अलावा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी जोड़ेगा। इस हवाई अड्डे की आधारशिला रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.