जन्मदिन विशेष : नंबर 7 से है धोनी का खास नाता, पढ़िए MSD का 7 कनेक्शन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जन्मदिन विशेष : नंबर 7 से है धोनी का खास नाता, पढ़िए MSD का 7 कनेक्शनफोटो - साभार इण्टरनेट।

मंगलम् भारत

लखनऊ । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। एक अच्छे कप्तान होने के साथ ही धोनी का नाम उनकी किस्मत के साथ जोड़ा जाता है। धोनी के कई ऐसे किस्से है, जो उनके नंबर 7 से कनेक्शन की ओर इशारा करते हैं। बतौर कप्तान धोनी ने भी स्वीकारा है कि उनके जीवन में 7 अंक का बहुत योगदान है। उनका सबसे पसंदीदा अंक भी 7 है लेकिन धोनी नहीं जानते कि उनको यह अंक इतना अच्छा क्यों लगता है। धोनी यह भी स्वीकारते हैं कि 7 नंबर ने उनकी किस्मत में हमेशा साथ दिया है।

धोनी की जन्मतिथि

धोनी की जन्मतिथि में भी सात अंक का जुड़ाव है। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। मतलब 7-7-81 । साल का सातवां महीना। 8 में से अगर 1 घटाएं तो भी 7 आता है। इस तरह धोनी की ज़िन्दगी में 7 अंक उनके पैदा होने से ही साथ है और उनका साथ निभाता चला आ रहा है। धोनी का नंबर भी 7 है। 7 अंक उन लोगों का होता है जो 7, 16 या 25 तारीख को पैदा हुए हों।

ये भी पढ़ें- धोनी आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे : कोहली

10 छक्के मारने वाले सातवें बल्लेबाज़ धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी ने 2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ़ 10 छक्के लगाकर ताबड़तोड़ 183 रन बनाए। 10 छक्के मारने वाले धोनी दुनिया के सातवें बल्लेबाज़ बने। इसमें उन्होंने 15 चौके भी लगाए। धोनी इस मैच में कीपर भी थे। इस मैच में बल्लेबाज़ कुमार संगाकारा ने भी 138 रन बनाए थे, वह भी श्रीलंका के कीपर थे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह मैच कीपरों का था।

2007 में धोनी ने जिताया पहला टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप

बतौर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 2007 में आईसीसी के पहले टी-ट्वेंटी विश्व कप में भारतीय टीम को ट्रॉफी दिला दी। इस जीत में भी 7 अंक धोनी के साथ रहा। जिस दिन धोनी ने वर्ल्ड कप जीता, उस दिन धोनी 26 साल 80 दिन के थे। 26+80=106 । 1+0+6=7 । कुल मिलाकर धोनी भले ही नंबर 7 को एक बार के लिये छोड़ दें, लेकिन नंबर 7 धोनी का साथ हमेशा निभाता रहता है।

वीडियो यहां देखें-

ये भी पढ़ें- जन्‍मदिन मुबारक हो 'धूम-धूम' MSD, इन 10 रोचक बातों के लिए भी जाने जाते हैं धोनी

मैक्स मोबाइल के करार में धोनी और नंबर 7

बतौर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 7 दिसम्बर 2009 में सुबह 7 बजे मैक्स मोबाइल कंपनी के साथ 7 साल का करार किया। 9-2=7 । करार की कीमत भी 29 करोड़ रुपए थी। यहां पर भी 9-2=7 । यह खबर भी शाम 7 बजे न्यूज़ चैनल की ब्रेकिंग न्यूज़ बनी। पहली बार ऐसा हुआ कि किसी कंपनी ने एक बार में किसी क्रिकेट खिलाड़ी के साथ इतने लंबे अंतराल का करार किया हो। कंपनी के सीईओ अजय अग्रवाल ने कहा था कि किसी कंपनी के लिये भरोसा, विश्वसनीयता और लंबे समय का साथ सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है। धोनी ने हमसे इतने समय के लिये करार की बात की और हमें भी कोई समस्या नहीं थी।

7000 रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज़ धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के 7वें बल्लेबाज़ हैं जिसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 7000 रन बनाए हों। रन में 7 और बनाने वाला नंबर भी 7वां। धोनी के साथ यह 7 नंबर भी साथ-साथ चलता रहा है।

धोनी का जर्सी नंबर 7

धोनी की जर्सी का नंबर भी 7 है। जब से धोनी खेल रहे हैं, तब से धोनी का जर्सी नंबर 7 ही है। जब धोनी से इस जर्सी नंबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 7 नंबर में हमेशा मेरा साथ दिया है। इस कारण मैंने अपनी जर्सी का नंबर 7 रखा।

धोनी को पसंद हैं जेम्स बॉन्ड

धोनी हमेशा से ही जेम्स बॉन्ड की सीरीज़ के दीवाने हैं। जेम्स बॉन्ड अर्थात् 007। कहा जा सकता है कि जिस तरह जेम्स बॉन्ड की पहचान 007 से होती है, ठीक उसी तरह धोनी की पहचान 7 नंबर से होती है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.