पृथ्वी में हो रहे बदलाव के कारण,2018 में आ सकते हैं विनाशकारी भूकंप 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पृथ्वी में हो रहे बदलाव के कारण,2018 में आ सकते हैं विनाशकारी भूकंप प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली। 2018 दुनिया के लिए बड़े भूकंपों का साल हो सकता है।फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा उस विशेष परिघटना की वजह से हो सकता है, जिसके चलते एक नियमित अंतराल के बाद हमारी धरती के घूमने की रफ्तार कुछ समय के लिए जरा सी घट जाती है और उसके बाद फिर बढ़कर सामान्य हो जाती है।वैज्ञानिक बताते हैं कि सामान्य लोग यह कमी कभी महसूस नहीं कर सकते, लेकिन इसके नतीजे वे हमेशा देख सकते हैं जो बड़े भूकंपों के रूप में सामने आते हैं।

भूवैज्ञानिक पृथ्वी की गति में होने वाले मिलीसेकेंड के परिवर्तन को भी माप सकते हैं।अब उनका मानना है कि गति में होने वाली यह कमी ही एक निश्चित अंतराल के बाद आने वाले बड़े भूकंपों के लिए जिम्मेदार है।भूवैज्ञानिकों की एक शोध टीम ने 1900 के बाद आए ऐसे हर भूकंप का विश्लेषण किया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर सात से ज्यादा थी।

ये भी पढ़ें-जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत को खर्च करने होंगे ढाई खरब डालर

उन्होंने पाया कि करीब हर 32 साल के अंतराल पर दुनिया भर में भूकंपों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही थी, इस बात ने उन्हें हैरान कर दिया।उन्होंने और गहन पड़ताल की तो पता चला कि यह बढ़ोतरी उसी दौरान हुई है जब धरती के घूमने की रफ्तार में कमी आई थी।वैज्ञानिकों ने पाया कि हर 25-30 साल बाद यह रफ्तार कम हुई और इसके तुरंत बाद भूकंपों की संख्या बढ़ गई।

वैज्ञानिकों के मुताबिक अतीत में धरती की रफ्तार में कमी का यह दौर पांच साल तक चला है और आखिरी यानी पांचवें साल में भूकंपों की संख्या बढ़ी है।2017 इस मंदी का चौथा साल है और इसीलिए वैज्ञानिक मान रहे हैं कि अगले साल बड़े भूकंपों की संख्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें-‘धरती को कृत्रिम तरीके से ठंडा करना विनाशकारी’

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.