आठ दिन से मध्य प्रदेश में जारी किसान आंदोलन, कलेक्टर स्वतंत्र सिंह का तबादला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आठ दिन से मध्य प्रदेश में जारी किसान आंदोलन,  कलेक्टर स्वतंत्र सिंह का तबादलाकिसान आंदोलन हिंसक होता जा रहा (फोटो: आईएएनएस)

भोपाल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन हिंसक होता जा रहा है। आज आंदोलन का आठवां दिन हैं। मंगलवार को मंदसौर में हुई गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने के बाद हिंसाग्रस्त मंदसौर, नीमच व रतलाम के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह एक आदेश जारी कर मंदसौर के जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह को हटाकर उनके स्थान पर शिवपुरी के जिलाधिकारी ओपी श्रीवास्तव को पदस्थ किया गया है जबकि मनोज सिंह एसपी होंगे। इससे पहले ओपी त्रिपाठी थे। वहीं बी.चंद्रशेखर को हटाकर तन्वी सुन्द्रियाल को रतलाम व रजनीश श्रीवास्तव के स्थान पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को नीमच का जिलाधिकारी बनाया गया है।

मध्यप्रदेश : और उग्र हुआ किसान आंदोलन, पढ़िए पूरा अपडेट

ज्ञात हो कि राज्य में किसान कर्ज माफी और फसल के उचित दाम की मांग को लेकर एक जून से हड़ताल पर हैं। गुरुवार को हड़ताल का आठवां दिन है। मालवा-निमाड़ अंचल में किसानों का आंदोलन बीते दो दिनों से हिंसक बना हुआ है। मंगलवार को मंदसौर में पुलिस बल की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत के बाद बुधवार को कई स्थानों पर हिंसा हुई और वाहनों को फूंका गया।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.