महत्वपूर्ण बराक पुल ध्वस्त, मणिपुर का यातायात संपर्क कटा 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महत्वपूर्ण बराक पुल ध्वस्त, मणिपुर का यातायात संपर्क कटा बराक पुल। फाइल फोटो : साभार इंटरनेट

इंफाल (भाषा)। यहां का महत्पवूर्ण बराक पुल आज सुबह ध्वस्त हो गया जिसकी वजह से मणिपुर का संपर्क देश के शेष हिस्सों से कट गया है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह पुल उस समय ध्वस्त हुआ, जब माल से लदा दस पहियों वाला एक वाहन पुल के उपर से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि पुल कल रात से ही नाजुक स्थिति में था। अधिकारी ने बताया कि पुल टूटने के बाद जिरिबाम से इंफाल जाने वाले माल लदे करीब 200 ट्रक फंस गये हैं। टूटे हुये पुल की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

मणिपुर की जीवन रेखा था यह पुल

उल्लेखनीय है कि बराक पुल इंफाल-जिरिबाम राजमार्ग पर स्थित है और पहाड़ी जिले तमेंगलांग से गुजरता है। पड़ोसी राज्य नागालैंड के विस्वेमा में भीषण भूस्खलन के बाद इंफाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्क कट जाने की वजह से बराक पुल को सीमावर्ती राज्य मणिपुर की दूसरी जीवन रेखा की तरह देखा जाता था।

संबंधित खबर : जानिए देश के सबसे लंबे पुल धौला-सादिया की खसियत

संबंधित खबर : पीएम मोदी आज भरूच में देश के सबसे लंबे केबल पुल का करेंगे उद्घाटन

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.