झारखंड: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में पलटी, 6 की मौत 43 घायल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
झारखंड: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में पलटी, 6 की मौत 43 घायल

लखनऊ। झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 43 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला गढ़वा जिले के गढ़वा-रंका मार्ग की है। यहां मंगलवार तड़के करीब तीन बजे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही एक निजी स्लीपर यात्री बस अंधा मोड़ पर गहरी खाई में गिर गई। इसमें छह यात्रियों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए।

गढ़वा की पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने बताया कि गढ़वा के शकर सोता स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दर्जन से अधिक यात्री भर्ती हैं जिनमें एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल का विरोध करने वालों को किया नमन

उन्होंने कहा कि बस अंबिकापुर से गढ़वा की ओर आ रही थी और आशंका है कि चालक के नियंत्रण खोने से दुर्घटना यह हुई है। घटना के समय सभी यात्री सो रहे थे, जिससे हताहत होने वालों की संख्या काफी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि घायलों में से तीन की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रांची रेफर किया गया है।

इससे पहले जून में ही झारखंड के हजारीबाग जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हुआ था। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 25 लोग घायल हो गए थे। यह हादसा ट्रक और बस की टक्‍कर होने के बाद हुई थी।(इनपुट- भाषा)


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.