झारखंड: तेज रफ्तार बस की ट्रक से भिड़ंत 11 लोगों की मौत, 25 घायल

झारखंड में सोमवार को एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 25 लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्‍हें नजदीकी अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्‍पताल में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
झारखंड: तेज रफ्तार बस की ट्रक से भिड़ंत 11 लोगों की मौत, 25 घायल

हजारीबाग (झारखंड)। झारखंड में सोमवार को एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 25 लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्‍हें नजदीकी अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्‍पताल में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा हजारीबाग जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बस रांची से पटना जा रही थी कि सोमवार सुबह एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस घटना में ग्‍यारह लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर लोगों की चीख पुकार सुनकर स्‍थानीय लोग इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्‍पताल भेजा।

एक वरि‍ष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह घटना एनएच 2 पर दनुआ-भनुआ इलाके के नजदीक हुई है। तेज रफ्तार बस ने ट्रेलर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप-मर्डर केस: सात आरोपियों में से छह दोषी करार, एक बरी

हजारीबाग के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने चौपारण अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर दम तोड़ने वालों में सात व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है। घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बस रांची से पटना जिला जा रही थी। (इनपुट भाषा)


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.