देशभर में होली की हुडदंग इन तस्वीरों में देखें
Sanjay Srivastava 1 March 2018 2:41 PM GMT

देशभर में आज होलिका दहन कल होली का त्योहार मनाया जाएगा। तस्वीरों में देखें होली की हुडदंग।
मथुरा वृंदावन में होली पिछले 15 दिनों से खेली जा रही है। बरसाने की लठ्ठमार होली तो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह पर औरतें आदमियों के संग लठ्ठमार होली खेलतीं हैं। वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में पिछले तीन चार वर्षों से बदलाव की एक नई कहानी लिखी जा रही है। हमारे समाज में विधवाओं का रंगों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है अगर कोई भूलवश भी ऐसा करता है तो समाज के ठेकेदार इसे बुरा मानते हैं। पर अब ये विधवा महिलाएं होली खेल रही हैं।
बनारस के बाबा विश्वनाथ की होली भी बहुत प्रसिद्ध है। यह पर रंग-बिरंगें गुलाल व रंगों के साथ ही साथ भस्म से होली खेली जाती है। ढोल की धुन और भांग के सेवन के बाद होलियारों पर रंग और भस्म का नशा चढ़ता है। फिर गंगा के किनारे होली है...की आवाजें आती हैं।
More Stories